Jaipur Crime : जयपुर में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कंपनियों में जॉब दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जस्ट डायल में प्रोफाइल बनाकर वाट्सऐप पर मैसेज कर लोगों को झांसा देता और ठगी की रकम को दूसरों के खातों में ट्रांसफर करता। डीसीपी (क्राइम) कुंदन कंवरिया ने बताया कि गिरफ्तार विजय सिंह नरूका (30 वर्ष) गांधी पथ वैशाली नगर का रहने वाला है। उसके पास मिले दो मोबाइल से लाखों की ठगी करने के साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर पूछताछ की जा रही है।