मृतक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नही मिलने से शव की शिनाख्तगी फिलहाल नही हो पाई है। करधनी थाना एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि सिंवार में पेड़ के फंदे से लटका शव मिला है, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष, हुलिया से मजदूर प्रतीत हो रहा है। शव के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नही मिलने से शिनाख्त नही हो पाई है। शव को सवाईमानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।