14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता किशोरी का फार्म पॉण्ड में शव मिलने से फैली सनसनी, घर में मचा कोहराम

Rajasthan News : बगरू थाना इलाके के रामपुराऊंती रोड स्थित ढाणी में शनिवार देर रात घर से लापता किशोरी का शव रविवार सुबह घर के पीछे खेत में बने फार्म पॉण्ड में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Mar 04, 2024

dudu_news.jpg

Rajasthan News : बगरू थाना इलाके के रामपुराऊंती रोड स्थित ढाणी में शनिवार देर रात घर से लापता किशोरी का शव रविवार सुबह घर के पीछे खेत में बने फार्म पॉण्ड में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात कस्बे के रामपुराऊंती रोड स्थित ढाणी निवासी एक जने ने बगरू थाने में 13 वर्षीय किशोरी के रात को लापता होने की सूचना दी। वहीं परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का भी आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के साथ पुलिस ने परिजनों के साथ लापता किशोरी की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान रविवार सुबह करीब सात बजे लापता किशोरी का शव घर के पीछे खेत में बने फार्म पॉण्ड में पानी में मिला। पुलिस ने मृतका के शव को पानी को निकाला और जयपुर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

यह भी पढ़ें : बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, खराबे का सही आंकलन हो तो मिले राहत

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वायड व एमओबी टीमों को बुलाया और घटना स्थल की गहनता से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं अब परिजन व पुलिस के सामने बड़ा सवाल है कि यह मौत आकस्मिक दुर्घटना थी या फिर किशोरी ने आत्महत्या की। पुलिस द्वारा भी देर शाम तक घटना को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया। इस दौरान डीसीपी अमित कुमार, बगरू एसीपी अनिल शर्मा व थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।

शनिवार को थाने में किशोरी के परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस को रातभर तलाशा गया। रविवार सुबह फार्म पॉण्ड में शव मिला। साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम कराया गया। अब रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
हरीशचंद्र सोलंकी, थानाधिकारी बगरू

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ऐसी बड़ी बात