जयपुर। Diwali Gift 2023 : राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता/राहत बढ़ाने व सेवारत कर्मचारियों को बोनस के लिए प्रस्ताव मुख्य सचिव कार्यालय पहुंच गया। छह दिन पहले इसकी प्रक्रिया शुरू हुई। अगले माह दीपावली होने व वेतन की तारीख नजदीक होने के कारण डीए को लेकर कर्मचारियों की बैचेनी बढ़ रही है।