पौधरोपण में 3 विश्व कीर्तिमान
शिक्षा मंत्री दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत 7 व 8 अगस्त को हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान-"एक पेड़ मां के नाम" के दौरान प्रदेश के विद्यालयों में 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। वहीं एक दिन में लगभग ढाई करोड़ पौधों का रोपण हुआ। पौधरोपण अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से 3 विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किए गए। समारोह में विश्व रिकार्ड संस्थान के प्रतिनिधि ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को तीनों विश्व रिकार्ड के प्रमाण पत्र सौंपे।