14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर दोस्ती कर घर बुलाती, फिर ऐसा करती थी ये शातिर बहनें

दो बहनों सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया

2 min read
Google source verification
jaipur

रोहित सैनी / जयपुर। सोशल मीडिया पर दोस्त बनकर घर बुलाकर दुष्कर्म के झूठे केस में फसाने की धमकी देकर रकम ऐठने के मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो बहनों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में चढ़े गिरोह से पूछताछ करने में जुटी है।

डीसीपी (ईस्ट) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मामले में आरोपित मोहम्मद आबीद (20) निवासी गोपेसर बस्ती गंगासर बीकानेर , भोजरात पंवार (25) निवासी सुभाषपुरा सदर बीकानेर, शबनम उर्फ सनम उर्फ रिया (26) निवासी इन्द्रा कॉलोनी हनुमानगढ और मुस्कान (22) निवासी नथूसर रोड घाटी गेट बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपित अशोक चौक कॉलोनी आदर्श नगर में रहते है। पुलिस पूछताछ में गिरोह से अन्य कई वारदातें खुलासे की संभावना जताई गई है।


पुलिस के मुताबिक फैसबुक के जरिए एक युवती ने डॉक्टर दिलीप से संपर्क किया और खुद की तबियत खराब होना बताया। डॉक्टर ने क्लिनिक आने को कहा तो युवती ने बताया कि उसकी तबियत ज्यादा खराब है ऐसे में वह चल नहीं सकती। इसके बाद डॉक्टर उसे देखने के लिए उसके किराए के मकान पर गया तो घर में मौजूद दो युवतियों और दो युवकों ने डॉक्टर को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे डाली।

इन चारों ने डॉक्टर से दस लाख रुपयों की मांग की और उसका पर्स छीन कर दस लाख रुपयों का इंतजाम करने को कहा। दो दिन बाद ही डॉक्टर बीस हजार रुपए लेकर अपना पर्स, मोबाइल और अन्य दस्तावेज लेने पहुंचा तो बीस हजार रुपए छीनकर उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीडि़त डॉक्टर आदर्श नगर थाने पहुंचा। डॉक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।


चैटिंग कर फांसती

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह की युवती शबनम सोशल मीडिया पर चैटिंग कर युवक को फांसती। जिसके बाद बीमारी व अन्य किसी बहाने से उसे अपने घर बुला लेती थी। घर पहुंचे युवक के कमरे में पहुंचकर युवती से बातचीत करने के दौरान मकान के आस-पास छीपे बाकी के सदस्य कमरे में पहुंच जाते और आपत्ति जनक अवस्था में मिलने की कहकर महिला अत्याचार संबंधी झूंठे केस में फंसाने की धमकी देते। भय फैलाकर पीडि़त से नकदी, एटीएम व आईडी आदि रखकर रुपयों की मांग करते थे। धमकी देकर गिरोह ब्लैकमैल कर बार-बार रुपए ऐंठता था।