जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में मंगलवार शाम तीन शातिर बदमाश सीबीआई अधिकारी बन मुम्बई से आए व्यापारी से 40 लाख रुपए के जवाहरात लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची माणकचौक एवं रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तस्दीक की। इस संबंध में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।