14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर आक्रोशित हुए ‘धरतीपुत्र’, जयपुर कूच के बीच किसान नेताओं की धड़ाधड़ हो रही गिरफ्तारी

सरकार ने हालिया घोषित बजट में किसानों की क़र्ज़ माफ़ी समेत कई घोषणाएं की हैं, लेकिन इन्हें नाकाफी बताते हुए किसानों में आक्रोश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 21 Feb 2018, 11:54 AM IST

farmers protest

जयपुर।

राजस्थान में एक बार फिर किसान आंदोलनरत हैं। 'धरतीपुत्रों' ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार का विरोध जताने के लिए विभिन्न जगहों से जयपुर के विधानसभा कूच के ऐलान के बाद सरकारी तंत्र हरकत में आ गए। पुलिस ने जगह-जगह छापे मारते हुए किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि सरकार ने हालिया घोषित बजट में किसानों की क़र्ज़ माफ़ी समेत कई घोषणाएं की हैं, लेकिन इन्हें नाकाफी बताते हुए किसानों में आक्रोश है।

किसान नेताओं को लिया गया हिरासत में
जयपुर विधानसभा कुछ के ऐलान के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। किसान नेता और पूर्व विधायक अमराराम को जालसू से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह से किसान नेता पेमाराम को भी गिरफ्त में लिया गया है। इसके अलावा हुनमानगढ के संगरिया से माकपा के 2 किसान नेताओं शिव भगवान लाला और रणवीर कड़वासरा को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर विधानसभा घेराव के लिए किसानों को उकसाने का आरोप है।

READ: अव्यवस्थाओं की मंडी में किसानों को नसीब हो रही जली रोटियां , पानी सरीखी दाल..

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर विधानसभा घेराव करने निकले किसानों को अलग-अलग जगहों से शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ ही कई किसानों को भी गिरफ्त में लिया गया है। अमराराम सहित 25 किसानों को किया कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने के दिए आदेश दिए गए हैं।

READ: अब भाजपा के इस दिग्गज नेता के निधन से बिगड़ेगा सियासी गणित, जानिए राजस्थान में किस तरह बदला समीकरण

टोल नाकों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े
किसानों के जयपुर कूच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन टोल नाकों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं। सभी टोल नाकों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। हज़ारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए हैं। वहीँ एसटीएफ और आरएसी के जवानों की भी अतिरिक्त कंपनियों तैनात की गई हैं।

सीकर बंद का मिला-जुला असर
इधर, किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सीकर बंद रखा गया। सुबह बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर के व्यवसाइयों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं आवश्यक वस्तुओं की कुछ दुकानें खुली नज़र आईं। बंद समर्थक घूम-घूमकर शहर के प्रतिष्ठान बंद करवाते रहे।