भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं, यह सरकार की जिद है एवं सरकार का अड़ियल रवैया के कारण समाधान नहीं हो रहा। कांग्रेस पार्टी ने कल यह घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के अंदर की हमारी सरकार बनी तो तो हम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को एक कानूनी प्रावधान बनाएंगे। किसानों को लागत के हिसाब से अपना पैसा नहीं मिल रहा है। हमने वायदा किया है कि एमएसपी को लागू कर देंगे और यह केन्द्र सरकार है जो किसानों की हितैषी बनती है, लगातार किसान आंदोलन कर रहें है किसानों के हितों को ताक पर रखकर तीन काले कानून बनाए।