
यहां एक दस साल की बच्ची ने अपनी हिम्मत और बुद्धिमानी का परिचय देते हुए समाज को गंदा करने वाले एक ऐसे शख्स को पुलिस के हाथों पकड़वाने में कामयाब रही है, जो उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भी रह चुका है, जबकि अपनी इस हैवानित को फिर से वह दोहराने की फिराक में था, लेकिन बच्ची की सही सूझबूझ ने उस पर भारी पड़ गई। दरअसल, दस साल की बच्ची से रेप करने के मामले में सजा काटकर जमानत पर छूटे आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को मौलाना बताता है।
इस फिराक में था आरोपी...
वह पिछले साल भी दस साल की एक बच्ची से रेप के मामले में अरेस्ट हुआ था और कई महीने जेल में बिताने के बाद पिछले दिनों ही उसे जमानत मिली थी। वह कुछ दिन से फिर एक बच्ची से दुष्कर्म करने की फिराक में था। उसने बच्ची को तीन-चार बार दबोचा भी, जब बच्ची ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने उसे जाल बिछाकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आठ साल की बच्ची थी निशाने पर...
पुलिस ने बताया कि महावतों का मौहल्ला में रहने वाल मोहम्मद इलियास खुद को मौलाना बताता है। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। पिछले सात से आठ दिनों में उसने क्षेत्र में ही रहने वाली आठ साल की एक बच्ची को टारगेट किया था। स्कूल जाते, बाजार जाते उसने बच्ची को तीन बार दबोचा भी। बच्ची तीनों बार ही जैसे-तैसे भाग छूटी।
ऐसे बिछाया जाल....
परिजनों को बताया तो उन्होंने जाल बिछाया। बच्ची को जानबूझ कर अकेला भेजा। आरोपी ने बच्ची को फिर से दबोचा तो परिजनों ने इस बार आरोपी को दबोच लिया। पहले तो उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रामगंज पुलिस का कहना था कि वह खुद को मौलाना बता रहा है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published on:
04 Oct 2017 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
