दरअसल इस हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने राज्य में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद जोधपुर, कुचामन, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर, राजसमंद, बांरा समेत कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पूरे प्रदेश में ही बंद का आह्वान किया गया है और इसका असर दिखना भी शुरू हो गया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीजीपी को कल शाम राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुलाया था और आज इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा का रिव्यू किया जाना है। करीब ग्यारह बजे चीफ सेकेट्री आईपीएस और आईएएस अफसरों की बैठक लेने वाली हैं।
यह भी पढ़ें : सामने आया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का दूसरा वीडियो, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन