बोर्ड ने यह जारी की खुशखबरी वाली सूचना--जानें फटाफट
राजस्थान के बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अगले साल जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक 60 हजार पदों की भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां अलग-अलग 15 से ज्यादा विभागों में होगी। इन परीक्षाओं के लिए कलैण्डर जारी कर दिया गया है। इसे 15 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान में पहली बार भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही रिजल्ट कब जारी होगा, इसकी जानकारी भी कलैण्डर में दी जाएगी।