4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : खुशखबर, राजस्थान के इस गांव को मिला देश में श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार

Good News : खुशखबर, राजस्थान के इस गांव को मिला देश में श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Sep 2023, 8:54 AM IST

gaon1.jpg

Best Tourism Village Award

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के तहत करौली जिले के नौरंगाबाद (महावीर जी) को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान महावीर जी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल और राज्य के पर्यटन विभाग के उप निदेशक पवन जैन ने ग्रहण किया। कासलीवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 351 जिलों और राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से अलग-अलग 40 प्रविष्टियां पर्यटन मंत्रालय को भेजी गई थी। पर्यटन के साथ ही पर्यावरण संतुलन, पारिस्थतिक स्थिरता, पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा सांस्कृतिक-सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के आधार पर इस पुरस्कार के लिए नौरंगाबाद को यह पुरस्कार मिला।



इस पुरस्कार के चयन का आधार

देश के 35 जिलों के 31 गांवों का प्रतियोगिता में चयन किया। जिनमें नौरंगाबाद श्री महावीर जी को इस पुरस्कार से नवाजा गया। कासलीवाल ने बताया कि इस पुरस्कार के चयन का आधार पर्यटन के साथ ही पर्यावरण संतुलन,परिस्थतिकि स्थिरता, पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन था। 13 हजार की आबादी वाले नौरंगाबाद श्री महावीर जी में देश ही नहीं विदेशों से भी तीर्थ यात्री धार्मिक पर्यटन के लिए आते हैं। ट्रस्ट की ओर से दर्शनार्थी पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं और पर्यावरण व स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान बना देश का पहला राज्य, बनाया मृत शरीर को सम्मान देने वाला कानून

पर्यावरण के संतुलन के लिए विशेष प्रयास

सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि पर्यावरण के संतुलन के लिए यहां विशेष प्रयास किए गए हैं। यहां से प्रवाहित गंभीर नदी पर दो एनीकट राज्य सरकार के सहयोग से बने जहां सर्दियों में बहुत से पक्षी आते हैं। जल मल की निकासी की सुविधाओं के अतिरिक्त् यहां सीवरेज प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से 250 किलोवाट क्षमता का सौर उर्जा प्लांट भी लगवाया है।

यह भी पढ़ें - Good News : न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य, जानें कैसे मिलेगा बेरोजगारी भत्ता