13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाबों और नदियों पर पूजा-अर्चना करवाएगी सरकार, CM भजनलाल बोले- एक साथ मनेगा गंगादशमी और पर्यावरण दिवस

Gangadashami and Environment Day: सीएम ने कहा कि पांच जून को गंगादशमी और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गांव और शहरों में जल स्रोतों, नदियों, तालाबों पर पूजन, कलश यात्रा, जागरूकता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

May 29, 2025

CM Bhajanlal Meeting

बैठक करते हुए सीएम भजनलाल (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल गंगादशमी का अनूठा संयोग है। इस अवसर पर पांच जून को राज्य में जल स्वावलंबन पखवाड़े का शुभारंभ होगा, जो 20 जून तक चलेगा। इस दौरान जलस्रोतों की मरम्मत और उनमें पानी आने के रास्तों की सफाई कराई जाएगी, जिससे बरसात के दौरान इनमें अधिक से अधिक पानी इकट्ठा किया जा सके। इससे हर गांव जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इसकी तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि ‘सबका श्रम-सबकी सहभागिता’ से अभियान जन आंदोलन बनेगा।


मुख्यमंत्री ने जल स्वावलंबन संबंधी गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसमें जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, सरकारी संस्थाओं में दान करने एवं रेलवे स्टेशनों आदि पर जल सेवा एवं पक्षियों के परिंडे लगाने वालों का सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जयपुर सहित 17 जिले के अफसर सबसे ज्यादा लापरवाह, नाराज सीएम भजनलाल का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा


पूजन के साथ ही कलश यात्रा


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच जून को गंगादशमी और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी गांव एवं शहरों में जलस्रोतों, नदियों, जल धाराओं एवं तालाबों पर पूजन, कलश यात्रा, जागरूकता व स्वच्छता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण एवं नई संरचनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 10 नई जलग्रहण परियोजनाओं का शुभारंभ भी होगा।


भामाशाह-प्रवासियों का सहयोग


सीएम शर्मा ने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग व कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी निधि (सीएसआर) के तहत रिचार्ज-जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने जल स्वावलंबन पखवाड़े में पेयजल स्रोतों की सफाई मरम्मत, जल बचत के लिए जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराने, अस्पतालों सहित सरकारी संस्थाओं में सफाई व सीएसआर के जरिए जन भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का Yellow Alert, थोड़ी देर में राजस्थान के 5 जिलों में धूलभरी आंधी संग होगी बारिश


लगाए जाएंगे 11 करोड़ पौधे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान एवं हरियालो राजस्थान मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में इस वर्ष 11 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, इसकी तैयारियां शुरू की जाएंगी।


ग्राम पंचायत स्तर तक होगा योग


सीएम शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के योग दिवस के आयोजन को प्रदेश की संस्कृति एवं धरोहर से जोड़ने के लिए सभी संभाग व जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी इसका आयोजन होगा। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।