14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, बोले – राजस्थान में भाजपा 5-7 सीटों पर सिमट जाएगी, मच गई हलचल

Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर गोविंद सिंह डोटासरा ने आज 17 मई को कहा कि राजस्थान में 13-18 INDIA गठबंधन की सीटें आएंगी। साथ ही भाजपा 5-7 सीटों पर ही सिमट जाएगी। जानें डोटासरा ने और क्या कहा।

less than 1 minute read
Google source verification
Govind Singh Dotasra Big Statement said BJP will be Reduced to 5-7 Seats in Rajasthan created a Stir

गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

Lok Sabha Election Result : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग समाप्त हो गई है। अब सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है। लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट 4 जून को आएंगा। राजस्थान के गली-चौबारे में यह चर्चा चल रही है कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को लोकसभा की कितनी सीटें मिलेंगी। इस बीच राजस्थान में इस गरम मौसम में पार्टियां गरम दावे कर रहीं हैं। वार-पलटवार में न तो भाजपा पीछे है न ही कांग्रेस। मिशन-25 का दावा करने वाली भाजपा का मन डोल रहा है। वह मान रही है कि लोकसभा सीटों में कटौती हो सकती है। इन सब के बीच राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा राजस्थान में 13-18 INDIA गठबंधन की सीटें आएंगी। 5-7 सीटें भाजपा को मिलेंगी।भाजपा और आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि 400 पार चाहिए। ये बार-बार कह रहे हैं कि आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा हम दोबारा करेंगे।

अशोक गहलोत का डबल डिजिट सीटों का दावा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बयान दिया था कि कांग्रेस राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन करेगी। गहलोत ने कहा था "कांग्रेस प्रदेश में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें -

ओडवाड़ा अतिक्रमण मामला में अशोक गहलोत ने कहा, बल प्रयोग अनुचित, सचिन पायलट भी बोले

अमित शाह ने स्वीकारा था---

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात को स्वीकारा था कि सीटें कम हो सकती हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी बयान दे चुके हैं कि राजस्थान में 2-3 सीटों पर कड़ी टक्कर है।

यह भी पढ़ें -

स्वाति मालीवाल पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा का बड़ा बयान, PM मोदी पर भी कहीं ये बात, जानें