लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा, पूरे देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। जनभावना PM मोदी और भाजपा के साथ है। कांग्रेस पार्टी के पास देश के लोगों के उत्थान के लिए कोई विज़न नहीं है, उनके पास बस जनता को गुमराह करने, परिवारवाद, वंशवाद का विज़न है। जब-जब इनकी सरकार रही है ये भ्रष्टाचार ही करते हैं।