8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Job: चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 4 अगस्त तक भरने होंगे पदस्थापन विकल्प

Rajasthan health department: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के 1700 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 4 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन पदस्थापन विकल्प भरने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 1 Aug 2025, 2:01 PM IST

Govt Job: मेडिकल कॉलेज में 160 पदों पर निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानिए किस विभाग में कितने पद खाली?

Medical Officer Recruitment: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। इसी क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के 1700 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 4 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन पदस्थापन विकल्प भरने के निर्देश दिए हैं।

जन-स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल [www.rajhealth.rajasthan.gov.in](http://www.rajhealth.rajasthan.gov.in) पर लॉग इन कर वांछित सूचनाएं एवं पदस्थापन के लिए आवश्यक विकल्प भर सकते हैं।

यह प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूर्ण करनी होगी, इसके बाद पोर्टल स्वतः लॉक हो जाएगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि लॉगिन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को आरयूएचएस आवेदन में अंकित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी की सहायता से लॉगिन करना होगा। चयनित अभ्यर्थी को पदस्थापन के लिए कम से कम 50 विकल्प भरना अनिवार्य होगा, जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची शामिल है। विकल्प एक बार सबमिट करने के बाद उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे चिकित्सा व्यवस्था को गति मिलेगी और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।