29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert 1 August: एक से चार अगस्त तक राजस्थान में कहां होगी बारिश और कहां मिलेगी राहत, जानें पूरा अपडेट

Rajasthan Rain Forecast: रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त को शेखावाटी व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकांश भागों को भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 1 Aug 2025, 12:14 PM IST

IMD rain alert

फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan weather update: जयपुर। राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक से चार अगस्त तक के लिए अहम पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त को शेखावाटी व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकांश भागों को भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

2 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश से राहत की उम्मीद है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 3 से 6 अगस्त तक कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश दर्ज हो सकती है।

इससे पहले 31 जुलाई को भी जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। अजमेर, कोटा और भरतपुर में भी कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहा।

फिलहाल प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र सक्रिय है, जिससे कुछ क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में जुलाई में 69 साल बाद सर्वाधिक बारिश

जयपुर। राजस्थान में इस जुलाई माह के दौरान 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत से 77 फीसदी अधिक है। यह पिछले 69 सालों में जुलाई माह की सबसे अधिक बारिश है, जिसने मौसम विभाग को भी हैरान कर दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, इससे पहले जुलाई 1956 में 308 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। इस बार की भारी बारिश ने न केवल जल संग्रहण को बढ़ाया, बल्कि कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी पैदा की है।

बीसलपुर बांध: फिर हुई पानी की आवक

बीसलपुर बांध में एक बार फिर से पानी की आवक हुई है। बांध के गेट पहली बार जुलाई में खुलेथे। बांध से एक अगस्त को सुबह 6 बजे फिर से चार गेट संख्या 8,9,10 व 11 को दो-दो मीटर तक खोलकर बनास नदी में पानी की निकासी की जाने लगी है। आज 48 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है।

अधिकांश जिलों में दो अगस्त तक अवकाश घोषित

राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब भी बना हुआ है। इसके अलावा पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से कई स्कूलों में पानी भर गया है। इसके चलते कई जिलों में एक व दो अगस्त का अवकाश घोषित किए हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग