इससे पूर्व 28 मई को हेरिटेज नगर निगम प्रशासन ने अपने आदेश में सड़क पर कचरा फेंकना, खुले में शौच करना, यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पर रोक लगाने को कहा है। नहीं तो यह गलतियां जेब पर भारी पड़ेगी। हेरिटेज नगर निगम प्रशासन ने वॉच राइडर, एसआई और सीएसआई को शहर में निगरानी रखते हुए ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी है। जून के दूसरे सप्ताह से नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी।