10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर आंदोलन की चेतावनी पर चिंतित सरकार, मुख्यमंत्री ने आला अफसरों से ली हालात की जानकारी

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के फिर से आरक्षण आंदोलन की चेतावनी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 May 2018, 12:11 PM IST

Gurjar Allegation

जयपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के फिर से आरक्षण आंदोलन की चेतावनी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को गुर्जर आंदोलन सहित कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर गृह विभाग और पुलिस के आला अफसरों से चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से गुर्जर आरक्षण आंदोलन से निबटने के उपायों पर मंत्रणा की।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कर्नल किरोड़ी बैंसला ने गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि 15 मई को अड्डा गांव में होने वाली गुर्जर महापंचायत में आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इधर गुर्जरों की इस चेतावनी को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आला अफसरों के साथ ही मंत्रियों के साथ अलग अलग समूह में चर्चा कर हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री राजे ने गृह सचिव दीपक उप्रेती, पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश गल्होत्रा,एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्डी, एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू सहित अन्य अफसरों की बैठक ली। बैठक में राजे ने प्रदेश में गुर्जर आंदोलन सहित अन्य आंदोलनों के मद्देनजर कानून व्यवस्था पर जानकारी ली।

उन्होंने अफसरों से पूछा कि प्रदेश में किस मामले को लेकर कहां क्या हालात है। आंदोलनों से निबटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजे ने मंत्रिमंडल सहयोगियों से भी गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी के मुद्दे को लेकर चर्चा कर उपायों पर मंथन किया।