हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पार्टी की चुनाव समिति ने चौथी लिस्ट के लिए 6 नाम पर आपसी सहमति दी है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कपासन से आनंदी राम खटीक, आसींद से धनराज गुर्जर, खाजुवाला से जयप्रकाश बांगड़वा, लूणकरणसर से शिवदान मेघवाल, बीकानेर पूर्व से मनोज बिश्नोई और बीकानेर पश्चिम से मजीद खोखर को टिकट दिया है।