इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी को लेकर प्रदेश के 25 जिलों में रेड अलर्ट जार किया है। अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर,झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर और टोंक में 2 दिन का, जबकि बाड़मेर, बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, जैसलमेर,जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 5 दिन का रेड अलर्ट है।