
जयपुर में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो।
Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, वर्तमान में गंगा के पश्चिमी बंगाल क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो आगामी 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। इसी के चलते मानसून ट्रफ लाइन भी श्रीगंगानगर से होकर गुजर रही है।
इस प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों भरतपुर, जयपुर, कोटा संभागों में अगले 5-6 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। खासकर कोटा व उदयपुर संभागों में 8 से 10 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 9 जुलाई को कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।
वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी 3-4 दिनों तक बारिश की गतिविधि कम रहेगी। बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
जयपुर। राजस्थान के तीन प्रमुख जिलों जयपुर, अजमेर और टोंक की जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध में जलभराव की स्थिति लगातार बेहतर होती जा रही है। मानसून की जोरदार शुरुआत और त्रिवेणी नदी की तेज धार के चलते पिछले दिनों में बांध में जबरदस्त पानी की आवक हो चुकी है।
315.50 आरएल मीटर की कुल क्षमता वाले इस बांध का स्तर 8 जुलाई सुबह 10 बजे तक 313.87 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। यानी अब यह मात्र 1.63 आरएल मीटर खाली है। यदि यह रफ्तार बनी रही तो जुलाई के अंत तक बांध लबालब हो सकता है। और इसी के साथ दो बड़े ऐतिहासिक रेकॉर्ड बन सकते हैं।
Updated on:
08 Jul 2025 10:32 am
Published on:
08 Jul 2025 10:32 am
