24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : अगले दो दिन जमकर बारिश और ओलावृष्टि… पश्चिमी विक्षोभ का असर

प्रदेश में 24 मई को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी व बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 25 May 2023, 10:41 AM IST

Rajasthan Weather : अगले दो दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि... पश्चिमी विक्षोभ का असर

Rajasthan Weather : अगले दो दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि... पश्चिमी विक्षोभ का असर

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में 24 मई को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी व बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई को भी बारिश का असर रहेगा। इस तंत्र का असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के क्षेत्रों में जारी रहेगा। 26 और 27 मई को केवल उत्तरी भागों में मेघगर्जन व हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर... रोजगार की नई राह खुली

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा, जहां जमकर बारिश होने के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का असर जयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा में दिखेगा। 26 और 27 मई को केवल उत्तरी भागों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन, 28 और 29 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

जयपुर मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो चुका है। हवाओं के साथ अरब सागर की खाड़ी के साथ-साथ बंगाल की खड़ी से भी नमी की आपूर्ति हो रही है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय पश्चिमी क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के दौसा के सिकराय में 45 मिलीमीटर जबकि पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ के नोहर में 40 मिमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

बारिश के बावजूद तापमान 40 डिग्री पर

प्रदेश में कई जगहों पर तापमान बारिश के बावजूद 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम के शुष्क बने रहने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।