Jaipur News: जयपुर। वाहनों में लगाई जा रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रक्रिया को लेकर परिवहन विभाग ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस मामले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों पर लगाने के नाम पर सरकार ने जनता की जेब काट ली है। पूरे राजस्थान की जनता को करोड़ों रूपए का चुना लग गया है। प्रति वाहन लगभग 700 रुपए वसूले गए।