जानलेवा गड्ढों से आम आदमी का सफर संकटमय
पूरी सुविधाओं के बिना ये 10 से 15 प्रतिशत टोल वृद्धि करना आमजन के साथ बेमानी है। एनएचएआई ने वाहनों की सड़क पर आवाजाही सुगम बनाने के लिए, सड़कों की मरम्मत एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की एवज में कई स्थानों पर टोल प्लाजा के माध्यम से टोल संग्रहण करती हैं। इसके बाद भी वाहन चालकों की सुविधाओं पर गौर नहीं किया जा रहा है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्गो के हालात खराब है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। मनोहरपुर, कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा की सर्विस लाइन सड़क मार्ग पर करीब 1 से 2 फिट तक गड्ढे है। इसके बावजूद टोल बढ़ोतरी के दंश से दो-चार होना पड़ रहा है। कई टोल पर टोल प्लाजा की लागत से कई गुना वसूला जा चुका है, इसके बावजूद भी वसूली जारी है।