राजस्थान के बीसलपुर बांध में बीते 24 घंटे के दौरान पानी की जबरदस्त आवक दर्ज की गई है। बीसलपुर बांध कंट्रोल रूम के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे जलस्तर 313.07 आरएल मीटर था, जो शुक्रवार शाम 6 बजे तक बढ़कर 313.59 आरएल मीटर तक पहुंच गया। इस दौरान बांध में कुल 1.12 आरएल मीटर जलस्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह मानसून में अब तक की सबसे तेज बढ़ोतरी मानी जा रही है।