Weather Update : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान से मानसून चला गया है। अब मौसम सर्द हो रहा है। मतलब ठंड ने दस्तक दी है। राजस्थान के कई जिलों में लोकल मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अपडेट है कि आज रविवार को राजस्थान के 7 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 7 जिलों में Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट, आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चुरू, बीकानेर, झूंझनू, सीकर जिले में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने के संभावना है। मौसम विज्ञानियों को कहना है कि राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 अक्टूबर को इन 7 जिलों में हल्की बारिश होगी। सूबे के अधिकतर इलाकों में मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा। राज्यस्थान के कई जिलों में ठंड हो रही है। तेज हवाओं से तापमान काफी गिर गया है।