weather update : मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौजूद वक्त में राजस्थान में घने कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है। कई जिलों में तो कोल्ड डे घोषित करने की जरूरत पड़ जा रही है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान में इन तीन मौसम पलट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 25-26-27 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसके बाद लोग कुछ राहत महसूस कर सकेंगे। वैसे तो बुधवार को 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर हैं। यहां बुधवार को कोहरे संग शीतलहर चलेगी। गुरुवार को झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित कई जगह घने से अतिघने कोहरे के आसार है।