राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी शहर में भगवान भोलेनाथ का एक अनूठा स्वरूप भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां आमतौर पर शिवालयों में भगवान शिव शिवलिंग के रूप में विराजमान होते हैं, वहीं पीरिया की कोठी पर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर और माता पार्वती युगल रूप में नंदी पर विराजित हैं। स्थानीय लोग आस्था से इस स्वरूप को ‘दूल्हेराजा’ के नाम से पुकारते हैं, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र है।