8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर विभाग की छापेमारी में खुलासा! ऐसे नकली हीरे-जवारत को असली बता लोगों से ठगे 400 करोड़ से ज्यादा, FIR दर्ज

ज्वैलर ने 400 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुका है, जबकि जांच के बाद ठगी का यह मामला हजार करोड़ तक भी पहुंच सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 12 Dec 2017, 5:32 PM IST

gold

जयपुर। प्रदेश में आयकर विभाग की टीम ने एक बार फिर करोड़ों रुपए की ठगी का पर्दाफाश किया है। टीम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए जयपुर के एक ज्वैलर की 400 करोड़ रुपए की ठगी का भंडाफोड़ किया। तो वहीं आयकर विभाग ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कवायद भी तेज कर दी है। जबकि आयकर विभाग ने ज्वैलर बिहारी लाल होलराम के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट में आर्थिक अपराध के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब आयकर विभाग ने ज्वैलर के यहां छापेमारी की। तो वहीं छापेमारी के दौरान आईटी विभाग को ज्वैलर के कई काले कारनामों का भी पता लगा। जहां उसके पास से नकली ज्वैलरी समेत हीरे जवाहरात और कई संदिग्ध दस्तावेज भी आयकर ने जब्त किए। जिसके आधार पर ही टीम को ज्वैलर के करोड़ों रुपए के ठगी का पर्दाफाश हुआ।

Read more: REET आवेदन पत्रों में ऑनलाइन सुधार आज से,18 दिसंबर तक कर सकेंगे सुधार

आयकर विभाग के मुताबिक, ज्वैलर का हीरे-जवारात और गहनों का यह ठगी का धंधा राजस्थान समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। जहां वह ग्रहकों को नकली हीरे, कम मूल्य के गहनों और जवारात को 10 से 15 साल के गांरटी बेचता था। फिर माल बेचने के बाद शातिर ज्वैलर अपना शोरुम बंद कर गायब हो जाता था। और फिर से किसी अन्य नाम से शोरुम खोल लेता था, जिससे कि वह लोगों की नजरों से बचा जाता। लेकिन इस बार आयकर विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसके ठगी का पर्दाफाश कर दिया।

Read more: दूध और अंडे की शौकीन है राजस्थान की ये बाघिन, मंगलवार को रखती है हनुमान जी का व्रत

आयकर विभाग की मानें तो अब तक ज्वैलर ने 400 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुका है, जबकि जांच के बाद ठगी का यह मामला हजार करोड़ तक भी पहुंच सकता है।