एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने सभी थानाधिकारियों को 9 जून तक आतिशबाजी प्रतिबंधित किए जाने का आदेश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्लैकआउट का मॉकड्रिल किया था। मॉकड्रिल को देखते हुए विवाह सहित अन्य समारोह में आतिशबाजी किए जाने पर रोक लगाई है। ब्लैकआउट होने की स्थिति में आतिशबाजी से सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।