11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में प्रवक्ता चयन- गहलोत, सचिन आैर माेदी पर पूछे गए सवाल से नेताओं में मची हलचल

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Jul 2018, 12:34 PM IST

जयपुर। कांग्रेस में प्रवक्ता चयन (भर्ती) को लेकर चल रही प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व के साथ राहुल गांधी, नरेन्द्र मोदी, वसुंधरा राजे, सचिन पायलट और अशोक गहलोत को लेकर सवाल जवाब ज्यादा हुए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शुरू दो दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को एआइसीसी कम्यूनिकेशन सेंटर की कन्वीनर एवं प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और मीडिया कोऑर्डिनेटर रोहन गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर ज्यादा सवाल जवाब किए।

इस सवाल का कुछ ने जवाब स्पष्ट रूप से दिया, तो किसी ने गोलमोल जवाब देकर इससे बचने का प्रयास किया। मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने बताया कि जिला, संभाग व प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा।

ये सवाल भी पूछे
-राज्य में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में से किसका ज्यादा प्रभाव रहेगा।
- जिला, संभाग और प्रदेश मुख्यालय में से ज्यादा कहां रहते हैं।
- प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के कामकाज की तुलना।

धार तेज करने की कवायद
मीडिया माध्यमों से पार्टी के बयानों की धार तेज करने को लेकर प्रदेश में चयन के बाद प्रवक्ताओं को नियुक्ति (भर्ती) की प्रक्रिया शुरू की गई है। साक्षात्कार में बोलने के अंदाज, पार्टी व सरकारों के कामकाज पर पकड़ को मुख्य रूप से देखा जा रहा है।