फोन किया तो बोला झूठ, सर..पेपर सेट कर रहे हैं
शिक्षा सचिव ने यहां से शिक्षिकाओं को कॉल किया तो बोली मालवीय नगर स्कूल में पेपर सेट करने आई हुई हैं। इसके बाद जैन ने कहा कि मैं मालवीय नगर ही हूं, आप कौन से कमरे में हो। इतना सुनते ही शिक्षिकाओं के होश उड़ गए और शिक्षिकाओं को सॉरी बोलना पड़ा। शिक्षा सचिव जैन ने सभी को लताड़ लगाई। उन्होंने डीईओ को शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटकर नोटिस देने के निर्देश दिए।