11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई के बाद जयपुर से न फिसल जाए आइपीएल, वादे पूरे नहीं किए तो अगले मैच में आएगी मुश्किल

महापौर ने बीसीसीआइ चेयरमैन के समक्ष जताई आपत्ति, कहा : सीएस के सामने वादा कर मुकर गए राजस्थान रॉयल्स और आरसीए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Apr 2018, 6:00 AM IST

jaipur

भवनेश गुप्ता / जयपुर . आइपीएल मैचों को लेकर नगर निगम और राजस्थान रॉयल्स के बीच गहराया विवाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) तक पहुंच गया है। दूसरे मैच से चार दिन पहले महापौर अशोक लाहोटी ने बीसीसीआइ के चेयरमैन खन्ना से साफ कहा है कि मैच भव्यता से होने चाहिए और कराएंगे भी लेकिन जयपुर को अपना हक-हिस्सा मिलना चाहिए। उधर रॉयल्स ने कहा है कि सरकारी एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, ताकि मैचों में दिक्कत न आए।

सूत्रों के मुताबिक खन्ना से महापौर पहले मिले, फिर फोन पर बात कर बताया कि आइपीएल मैच के दौरान लापरवाही हो रही है। अब जल्द ही बीसीसीआइ को पत्र भी भेजा जाएगा। महापौर ने उन्हें कहा कि बीसीसीआइ आयोजक होता या भारतीय टीम का मैच होता तो नगर निगम अपने स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराता। लेकिन आइपीएल निजी कम्पनी करा रही है। इसलिए शहर की आधारभूत सुविधाओं का उपभोग करने के लिए हिस्सा राशि लेना जरूरी है।


पीएम की मुहिम का मजाक उड़ाया
महापौर ने बोर्ड से कहा, राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव के सामने वादा किया था कि मैच से पहले स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। लेकिन ऐनवक्त पर बीसीसीआइ की मनाही का हवाला देते हुए कदम पीछे खींच लिए। मैच से पहले इस शपथ के लिए एक मिनट तक नहीं दे सके। राजस्थान रॉयल्स ने बीसीसीआइ को या तो इसकी जानकारी नहीं दी या मनाही का पता होने के बावजूद सीएस के सामने झूठा वादा किया।


वरना अटक सकती है फायर-फूड एनओसी

महापौर ने बोर्ड से कहा है कि 18 अप्रेल को होने वाले दूसरे मैच से पहले नगर निगम की ओर से बताई गई व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। सम्भव है कि इसके बिना मैच में फायर, फूड एनओसी नहीं दी जा सके।


इधर रॉयल्स ने कहा, हम तो सिर्फ सहयोग मांग रहे हैं
राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने राजस्थान पत्रिका से कहा, हम चाहते हैं कि सभी मैच गुलाबीनगर में ही हों। हमने इस बारे में बीसीसीआइ को कोई पत्र नहीं लिखा है। हम तो राज्य सरकार से सिर्फ सहयोग की बात कर रहे हैं। हमें सभी सरकारी एजेंसियां सहयोग करें तो मैचों के आयोजन में कोई दिक्कत नहीं होगी।


मैच शिफ्ट करने के बारे में रॉयल्स ने अभी तक हमसे सम्पर्क नहीं किया है। न ही हमें इस बार में कोई पत्र मिला है।

- सीके खन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष, बीसीसीआइ