जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर के नाहरगढ़ अभयारण्य में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार रुपए और वनरक्षक शिवकिशोर को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। दोनों आरोपी नाहरगढ़ अभयारण्य की काला महादेव चौकी पर पदस्थापित हैं।