जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पकड़ी गई 16 साल की किशोरी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीमाधोपुर में रहने वाली किशोरी का ब्रेनवाश कर पाकिस्तान बुलाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी और असलम लाहौरी (Aslam Lahori) एक साल से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहे थे। किशोरी ने बताया कि असलम ने उसे अपना नाम ग़ज़ल रखने के लिए कहा था। उसके अतिरिक्त बुर्का खरीदने और एयरपोर्ट पर जाकर लाहौर के टिकट लेकर पाकिस्तान पहुंचने को भी कहा था। पुलिस ने जब इंस्टाग्राम को खंगालना शुरू किया तो सामने आया कि असलम लाहौरी ने अलग-अलग नाम से फेक आईडी बना रखी है। इसमें किसी में उसने अपना नाम इरफान लिखा तो किसी में चिंटू लिखा था।
किशोरी पुलिस पूछताछ में कर रही थी लगातार गुमराह
बताया जा रहा है कि इनमें से एक इंस्टाग्राम में उसकी एक सहेली भी चैटिंग कर रही थी। पुलिस ने दिनभर एयरपोर्ट थाने में किशोरी से पूछताछ की। वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रही थी। कभी वह खुद को पाकिस्तान से आना बता रही थी तो कभी पाकिस्तान से बुआ के घर आने के लिए कह रही थी।
किशोरी ने कहा, माता-पिता के संग रहेगी
बाद में किशोरी ने बताया कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती और अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहती है। श्रीमाधोपुर से उसकी बहन और चचेर भाई उसे लेने आए थे। पुलिस ने उसे उसे लिखवाने के बाद बहन और कजन के साथ घर भेज दिया।
जानें मामला क्या है...