4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Crime : बेखौफ पति ने थाने में दिया पत्नी को तलाक, पुलिस भौंचक्की पत्नी हुई बेबस

Jaipur Crime : जयपुर पुलिस उस वक्त भौंचक्की रह गई जब बेखौफ पति ने थाने में पत्नी को तलाक दे दिया। पत्नी हैरान तो पुलिस अफसर अवाक पूरे प्रकरण को देखते रहे। मामले की तह में पहुंचेंगे तो कहेंगे हद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jul 2023, 3:09 PM IST

divorce.jpg

जयपुर पुलिस

Jaipur Crime : राजस्थान में जयपुर शहर में पुलिस उस वक्त भौंचक्की रह गई जब बेखौफ पति ने थाने में पत्नी को तलाक दे दिया। पत्नी हैरान तो पुलिस अफसर अवाक पूरे प्रकरण को देखते रहे। मामला जयपुर महिला पुलिस थाने (उत्तर) का है। बड़ा ही अजीबोगरीब प्रकरण देखने को मिला। कहा जाता है पुलिस से सब दहशत खाते हैं। पर इस थाने में मामला उल्टा दिखा। घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना मामले में पति बयान देने महिला थाना (उत्तर) जयपुर पहुंचाा। पर वहां वह नाराज हो गया और अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

पुलिसकर्मियों ने जब पति को समझाने का प्रयास किया तो उस व्यक्ति ने एक नया खुलाासा किया। कहा, मैंने अपनी पसंद की दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस बात को सुन कर पीड़िता ने पति के खिलाफ तीन तलाक का मामला थाने में दर्ज करवाया।



पति और ससुराली कर रहे थे परेशान

पुलिस उप निरीक्षक रईश मोहम्मद ने बताया, शहर के जयसिंहपुरा खोर निवासी महिला (27 वर्ष) का निकाह बूंदी निवासी महमूद से सितंबर, 2018 में हुआ था। निकाह के दो साल बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़े - Sikar Accident : एक गड्ढे की वजह से बुझ गया घर का चिराग, 3 बहनों का इकलौता भाई था युवराज मीणा

पीड़िता को ससुराल से निकाला

अगस्त, 2022 में समझौता कर पीड़िता को ससुराल ले गए। फिर दहेज मांग को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। और उसे ससुराल से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई। इस साल 27 फरवरी को जयपुर के महिला थाना (उत्तर) में पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया।

मामले की गंभीरता से जांच कर रही है पुलिस

सात जुलाई को महिला थाना अधिकारी ने महमूद और पीड़िता को बयान के लिए थाने में बुलाया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाने की भरसक कोशिश की। तो महमूद नारज हो गया। और उसने तीन बार तलाक-तलाक कहाकर पीड़िता को तलाक दे दिया। पुलिस इस आंखों के सामने हुए प्रकरण से भौंचक्की रह गई। उसके बाद पीड़िता ने थाने में पति के खिलाफ तीन तलाक का भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - कोटा में जैसे ही दोस्त ने दरवाजा खोला वह सहम गया, जानें उसके बाद क्या हुआ?