11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elephant Village: जयपुर का हाथी गांव बना स्मार्ट, अब CCTV से निगरानी, ACF प्राची चौधरी बोली: खतरे की स्थिति में मिलेगा अलर्ट

Elephant Village In Jaipur :हाथी गांव को अब हाई-टेक सुरक्षा से लैस किया गया है। यहां रहने वाले लगभग 70 हाथियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए 15 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 15 Jun 2025, 12:51 PM IST

PATRIKA PHOTO

PATRIKA PHOTO

Wildlife News: राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध हाथी गांव को अब हाई-टेक सुरक्षा से लैस किया गया है। यहां रहने वाले लगभग 70 हाथियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए 15 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह पहल मुथूट फाइनेंस द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत की गई है, जिससे हाथी गांव को 24 घंटे निगरानी वाली स्मार्ट सुविधा मिल गई है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, जयपुर के पायलट की मौत, सीएम भजनलाल व अन्य ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

इस तकनीकी पहल का शुभारंभ आरएफएस की अधिकारी और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्राची चौधरी ने किया। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि यह कदम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और सुरक्षा को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। साथ ही, किसी भी अनधिकृत गतिविधि, घुसपैठ या खतरे की स्थिति में तुरंत अलर्ट मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: जोधपुर से जयपुर तक गरमाया रेजिडेंट की मौत का मामला, सीनियर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

प्राची चौधरी ने बताया कि हाथी गांव में रह रहे हाथियों के लिए यह पहल न केवल एक सुरक्षा कवच का काम करेगी, बल्कि उनके समग्र कल्याण में भी सहायक होगी। इन कैमरों के जरिए वन विभाग को भी निगरानी में आसानी होगी और किसी भी घटना की त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।

इस अवसर पर शकील अहमद, क्षेत्रीय प्रबंधक (जयपुर क्षेत्र), गौरव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित वन विभाग और मुथूट फाइनेंस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक बदलाव बताया, जिससे मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।