सेशन के दौरान अजोय बोस ने कहा कि मुझे याद है कि मेरे बचपन में हिंदी फिल्में देखना और हिंदी बैन थी, लेकिन अब काफी बदलाव आ गया है। बंगाली अब ग्लोबल हो रहे हैं। अब वहां हिंदी सुनी भी जा रही हैं और देखी भी जा रही है। संजोय ने कहा कि हमें क्षेत्रीय आधार मराठी, बंगाली, राजस्थानी और गुजराती को छोड़कर अब ग्लोबल रिप्रजेंटेशन (वसुवैध कुटम्बकम) होने की जरूरत है। इसी के साथ सेशन में उन्होंने मारवाड़ी कंप्यूनिटी को भी धन्यवाद दिया, लेकिन सेशन में असल में बंगाली कौन हैं, ये सवाल पीछे छूटता नजर आया।