8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में घरेलू नौकरानी ने पैट डॉग को बनाया गुस्से का शिकार, उल्टा लटकाकर की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई हैवानियत

Pet Dog Cruelty Case: यह पूरी घटना फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 12 Jul 2025, 11:43 AM IST

Pet dog hanged from a noose and chopped into 25 pieces in Bhind

भिंड में पालतू कुत्ते को फंदे पर लटकाकर 25 टुकड़े किए- Demo pic- Ai image - Patrika

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपनी घरेलू नौकरानी के खिलाफ अपनी फीमेल पैट डॉग के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह पूरी घटना फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला 10 जुलाई की रात करीब साढे दस बजे का है। थाना क्षेत्र में स्थित रुपम एंक्लेव की निवासी पचास वर्षीय संगीता ने केस दर्ज कराया है। संगीता ने पुलिस को बताया कि उनके फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर उन्होंने देखा कि उनकी पैट, जिसका ना सोफी है, के साथ नौकरानी मंजू ने बेरहमी से मारपीट कर रही थी। उसे उल्टा लटकाकर पीटा था और उसे खाना तक नहीं दिया था। जबकि मंजू को सोफी का ध्यान रखने के लिए कहा गया था। संगीता ने पुलिस को बताया कि संभव है कि मंजू उनके साथ कोई विवाद रखती है, वह गुस्सा नहीं उतार सकी तो उसने मासूम सोफी को निशाना बनाया।

संगीता ने पुलिस को बताया कि मंजू ने सोफी को उल्टा लटकाकर काफी देर तक रखा और इसी हालत में उसे पीटती रही। उसे खाना तक नहीं दिया गया। सोफी दर्द से चीखती रही, लेकिन मंजू ने उसे नहीं छोड़ा। बाद में जब वह निढाल हो गई तो मंजू ने उसे नीचे उतारा। सोफी काफी देर तक निष्क्रीय पड़ी रही। संगीता ने पुलिस को बताया कि यह दृश्य देखकर संगीता स्तब्ध रह गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपित मंजू, जिला शाजापुर, मध्यप्रदेश की निवासी है। पुलिस ने संगीता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को सबूत के रूप में सुरक्षित रख लिया गया है और जल्द ही आरोपित महिला से पूछताछ की जाएगी।