8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: दूल्हे के साथ खतरनाक खेल करने वाली थी दुल्हन, लेकिन अचानक दूल्हे ने पलट दी बाजी, बचाओ की आने लगी आवाजें…

Robber Bride And Relative Caught: वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जाने की बात कहकर जाने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 11 Jul 2025, 11:35 AM IST

bride demo pic

Jaipur News: जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में स्थित भादवा गांव में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद लुटेरी दुल्हन सारा सामान समेटकर फरार होने वाली थी, उसने अपने साथियों को भी बुला लिया था। लेकिन गांव वालों को शक हो गया। उन्होंने अपनी ओर से तस्दीक की तो पता चला कि दुल्हन लुटेरी है। उसे दिल्ली से लाया गया था और कल ही उसकी शादी हुई थी। वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जाने की बात कहकर जाने वाली थी।

शादी के कुछ घंटे बाद ही लेने आ गए रिश्तेदार तो हुआ शक…

गांव वालों को शक हुआ तो गांव वालों ने दो गाड़ियों में आए करीब सात से आठ लोगों को बंधक बना लिया। उनमें से कुछ युवकों को पेड़ से बांध दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट की गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा घटनाक्रम कल दोपहर में शूरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। पुलिस ने बताया कि आज सवेरे तक किसी भी पक्ष ने फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि गांव वालों ने रिश्तेदारों को पेड़ से बांधकर पीटा, वे चीखने-चिल्लाने लगे, तब जाकर पुलिस तक सूचना पहुंची थी।

पुलिस ने कराया चार लोगों का मेडिकल, उनको पेड़ से बांधकर पीटा गया था

किशनगढ़-रेनवाल पुलिस का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जिन लोगों से मारपीट हुई है वे इस गांव के नहीं हैं। वे अन्य शहरों के रहने वाले हैं। उधर गांव के लोगों का कहना है कि लड़की ने पहले ही सब तैयारी कर ली थी। शादी होने के कुछ घंटे बाद ही उसके रिश्तेदार उसे लेने आ गए थे। लेकिन बातचीत में पता चला कि वे रिश्तेदार नहीं थे।

सूचना मिली थी, उसके बाद गांव पहुंचे थे। कुछ लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की गई है। इनमें से करीब चार लोंगों का हमने मेडिकल कराया है। मारपीट करने वाले लोग कौन हैं, इस बारे में पूरी जानकारी अभी आना बाकि है। फिलहाल दोनों में से किसी पक्ष की ओर से केस फाइल नहीं किया गया है। पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
देवेन्द्र चांवला, थानाधिकारी
किशनगढ़-रेनवाल