जयपुर। नगर निगम आयुक्त रवि जैन और महापौर अशोक लाहोटी में खींचतान की बात तो आम है, लेकिन शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर इसके उलट नजारा देखने को मिला। जब मुख्यालय में आयुक्त ने पतंग उड़ाई और उनकी चरखी किसी ओर ने नहीं बल्कि महापौर ने खुद थाम रखी थी। जब जैन से पतंग नहीं संभली तो उन्होंने महापौर की देखते हुए यह भी कह डाला कि अब आप संभालो निगम की डोर।