2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: एक साल बाद पिता बना, पति-पत्नी की उम्र जानकर उड़ गए डॉक्टर्स के होश…तुरंत पुलिस पहुंची

Jaipur News: मामला बेहद ही गंभीर और चौंकाने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 11 May 2025, 8:44 AM IST

Jaipur Crime News: खबर राजधानी जयपुर से है। शहर के शास्त्री नगर थाने की एसआई ने अपने स्तर पर केस दर्ज किया है और अब वे 19 साल के आरोपी को तलाश कर रही हैं। मामला बेहद ही गंभीर और चौंकाने वाला है। दरअसल पूरा मामला 13 साल की बच्ची का है जिसने 4 दिन पहले ही अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया है। उसके 19 साल के कथित पति को तलाश करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बच्ची और उसकी मां ने पुलिस को बयान दिए हैं।

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली की शास्त्री नगर इलाके में कच्ची बस्ती की ओर रहने वाली बारह साल की बच्ची के साथ यह पूरा घटनाक्रम हुआ। बच्ची और उसका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन रोजगार के लिए जयपुर आए और यहीं बस गए। एक साल पहले पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने बच्ची से जबदस्ती की कोशिश की। उस समय नाकाम रहा लेकिन कुछ सप्ताह के बाद फिर से कोशिश की और बच्ची से रेप किया। उसे धमकाया कि परिवार को इसकी सूचना दी तो जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

डरी सहमी बच्ची को पता ही नहीं चला कि वह गर्भवती हो गई। बाद में जब पेट दर्द की लगातार शिकायत उसने अपनी मां से की तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इस बीच आरोपी ने बच्ची के परिवार को अपने प्रभाव में लिया और कहा कि वह शादी करने को तैयार है। परिवार मान गया और अब अस्पताल में जब नवजात का जन्म हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है। कथित पति फरार है। बच्ची के परिवार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर अस्पताल के रिकॉर्ड में पति के नाम की जगह आरोपी का नाम लिखा हुआ है। लेकिन वह गायब है। परिवार से पूछताछ में पता चला कि वह पड़ोसी ही है और करीब डेढ़ साल से उससे पहचान है।

यह भी पढ़ें: रात किचन में बर्तन गिरे तो समझा बिल्ली है… अंदर जाकर देखा तो सांसे थम गई, रौंगटे खड़े हो गए, मुंह से आवाज नहीं निकली…