हालात ये हैं कि वाहन चालकों को कई घंटे राजमार्ग पर जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। जयपुर अजमेर राजमार्ग पर बड़के बालाजी बस स्टैंड, रामचंद्रपुरा, महापुरा आदि जगहों पर 2 से 3 फीट पानी भरने से हाईवे दरिया में तब्दील हो गया है। पानी निकासी नहीं होने से वाहन पानी में बंद हो रहे हैं जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।