4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: सवारी गाड़ी से सड़क पर गिरा नर्सिंग ऑफिसर, पीछे से आ रही SUV रौंदते हुए निकल गई, दर्दनाक मौत

Jaipur News: टक्कर लगने से नर्सिंग ऑफिसर गाड़ी से सड़क पर गिर गया। इसके बाद एसयूवी गाड़ी उसको रौंदते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 30 Mar 2025, 10:22 AM IST

jaipur accident

फोटो कैप्शन- चौमूं उप जिला अस्पताल में परिजनों को ढांढस बंधवाती विधायक डॉ शिखा मील बराला

Jaipur News: चीथवाड़ी। सामोद थाना इलाके से गुजर रहे चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे पर चीथवाड़ी मोड़ के पास सवारी गाड़ी और एसयूवी की आमने-भिड़ंत हो गई। हादसे में सवारी गाड़ी में सवार एक नर्सिंग ऑफिसर सड़क पर गिर गया। उस पर एसयूवी चढ़ जाने से वह गंभीर घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस ने चौमूं के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि चौमूं के वार्ड 37 में रैगर मोहल्ला निवासी नर्सिंग ऑफिसर बाबूलाल कुलदीप (52) पुत्र रामेश्वर कुलदीप जाटावाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात था। सुबह चौमूं चंदवाजी बस स्टैंड से सवारी गाड़ी में बैठकर जाटावाली में ड्यूटी करने जा रहा था।

चीथवाड़ी मोड़ के पास जीप चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की तो अचानक सामने से दूसरा एसयूवी आ गया। इसके चलते दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर लगने से नर्सिंग ऑफिसर गाड़ी से सड़क पर गिर गया। इसके बाद एसयूवी गाड़ी उसको रौंदते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में गांवों का सफर होगा आसान, इन 10 रूटों पर दौडेंगी ग्रामीण बसें

घर परिवार में छाया मातम

बाबूलाल की मौत की खबर से घर परिवार में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। विधायक डॉ शिखा मील बराला ने भी अस्पताल में पहुंच कर पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। जाटावाली स्वास्थ्य केंद्र में शोक छा गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 1 अप्रेल से नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाना हो जाएगा महंगा, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे