15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति के राजस्थान दौरे से एक दिन पहले जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा

एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 12, 2018

Police

जयपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजस्थान दौरे से एक दिन पहले जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पिछले कुछ घंटों में गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति को किसी तरह की समस्या नहीं हो, इस कारण पुलिस बेहद सतर्क है और सभी जगह पूरी चौकसी बरती जा रही है।

मुहाना पुलिस ने किया पिस्टल के साथ गिरफ्तार
मुहाना थाना पुलिस ने सचिन मीणा नाम के एक बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि सचिन पीली हवेली मार्ग पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी और बाद में पुलिस टीम ने उसे दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में सामने आया कि वह लूटपाट की फिराक में घूम रहा था।

लोगों से वसूली करते दबोचा
उधर, रेलवे स्टेशन सदर थाना पुलिस ने भी देसी कट्टे के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पावर हाउस के पास से बदमाश मोनू सिंह को दबोचा गया। वह देसी कट्टा दिखाकर लोगों को धमका रहा था और वसूली करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को इस बारे में लोगों ने सूचना दी तो मोनू को अरेस्ट कर लिया गया।

कल आ रहे हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर कल जयपुर पहुंच रहे हैं। आज पुलिस और प्रशासन सुरक्षा का रियलिटी चेक करने की तैयारी में है। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति को किसी तरह की समस्या नहीं हो, इस कारण पुलिस बेहद सतर्क है। उन्हें एयरपोर्ट से बिड़ला ऑडिटोरियम तक लाने के दौरान विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। इस सुरक्षा व्यवस्था का आज रियलिटी चेक किया जा रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद एयरपोर्ट से लेकर बिड़ला ऑडिटोरियम तक करीब सात सौ पुलिसकर्मी जांच में शामिल हो रहे हैं।