7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर टैंकर ब्लास्ट हादसे पर दुखी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कही बड़ी बात, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Gajendra Singh Shekhawat News : अजमेर रोड पर भांकरोटा में शुक्रवार सुबह घटी दुर्घटना पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहरा दुख जताया। साथ ही कहा यह कभी न भुलाने वाली घटना है। इसके साथ ही संसद में कांग्रेस नेताओं के कृत्य को अक्षम्य बताया। वहीं प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ पर कही बड़ी बात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Dec 2024, 6:12 PM IST

Jaipur Tanker Blast incident Saddened Gajendra Singh Shekhawat Something Big Also Targeted Congress

Gajendra Singh Shekhawat News : अजमेर रोड पर भांकरोटा में शुक्रवार सुबह घटी दुर्घटना पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहरा दुख जताया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा Jaipur Tanker Blast घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दर्दनाक, दुखद और कभी न भुलाने वाली है। जो पीड़ित हैं, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, भगवान उनके दुखों को दूर करें। उन्हें शीघ्र ही स्वस्थ करें। जो लोग चले गए हैं, उनके परिजनों को धीरज प्रदान करें। शेखावत ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए जो भी कदम उठाए जाने हैं, उन सब कदमों पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पर चार 'U' से किया हमला

संसद में दो दिन पहले घटे घटनाक्रम को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो आचरण किया, वो अनवांटेड (अनावश्यक), अनएक्सपेक्टेड (अप्रत्याशित), अनडिजाइअर्ड (अवांछित) और अनएक्सपेक्टबल (अनपेक्षित) है। वो किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत में जब लोकतंत्र 75 वर्ष का हो गया है, तब इस तरह का कृत्य अक्षम्य है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में शिक्षकों के आचरण की होगी ग्रेडिंग, मदन दिलावर का नया आदेश

45 दिन के महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे

अगले माह से प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ मेले को लेकर पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा मानवों का एकत्रीकरण होगा। ऐसा अनुमान है कि 45 दिन के महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे। चीन और भारत को छोड़कर इतनी आबादी दुनिया के किसी देश में नहीं है, जितने लोगों का एकत्रीकरण मेले में होगा।

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा में 150 शिक्षक का होगा स्थायीकरण! 23 दिसंबर को मिलेगा फिर अनुमोदन का मौका

महाकुंभ को लेकर दोनों सरकारें मिलकर कर रही हैं काम

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश और भारत सरकार, दोनों मिलकर काम कर रही हैं। देश-विदेश से आने वाले लोग 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का अनुभव करें, इसके लिए हम सब काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, राजस्थान में इस दिन से होगी बारिश, See Video

देश की ताकत उसकी युवा पीढ़ी के नवाचार और ऊर्जा में निहित

वहीं, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'पधारो म्हारे देश भारत' शिखर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश की ताकत उसकी युवा पीढ़ी के नवाचार और ऊर्जा में निहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अमृतकाल' के विजन के तहत हमें एक से अनेक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने 'क्लीन एयर एंड ब्लू स्काईज' अभियान की सराहना की, जिसके तहत 50,000 फलदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : तेल कपंनियों ने कहा, किसी भी सूरत में नहीं फट सकता टैंकर, भारत पेट्रोलियम भी देगा सहायता राशि