Rajendra Rathore targeted CM Gehlot : राजस्थान के करौली जिले में एक दलित युवती के संग गैंगरेप फिर चेहरे पर एसिड फेंक कर हत्या के मामले में सनसनी फैल गई है। भाजपा नेता व राजस्थान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सीएम गहलोत को आइना दिखाते हुए कहा, करौली में जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित नहीं हैं। सीएम अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। इससे पहले कोटा मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 60 शिशुओं की मौत हो गई थी। हम मुद्दे उठाएंगे जैसे कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों का कर्ज, आगामी विधानसभा सत्र में पेपर लीक आदि।
करौली गैंगरेप घटना को लेकर राजस्थान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ काफी व्यथित नजर आए। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही राजस्थान में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए गहलोत सरकार पर जमकर कोसा। इसको लेकर टि्वटर पर राठौड़ की गहलोत सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।