8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में जयपुर को मिलेगी सौगात, बड़ी आबादी को मिलेगा फायदा

Jaipur Khatipura Railway Station : नया साल राजधानी के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। क्योंकि जयपुर को शीघ्र ही एक और उपनगरीय रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Dec 2022, 3:15 PM IST

khatipura.jpg

देवेंद्र सिंह राठौड़/जयपुर। नया साल राजधानी के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। क्योंकि जयपुर को शीघ्र ही एक और उपनगरीय रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। इस माह के अंत में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दरअसल, खातीपुरा रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाया जा रहा है। जयपुर जंक्शन पर पड़ रहे यात्री दवाब को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्र्ष 2018-19 बजट घोषणा में इसकी घोषणा की थी। करीब 187.39 करोड़ रुपए खर्चकर इसका कायाकल्प किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस माह में पूरा हो जाएगा। इसे जून माह में ही पूरा करने का लक्ष्य तय था लेकिन लिंकिंग लाइन के काम में देरी के कारण इसमें भी देरी हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में उद्घाटन के बाद यह स्टेशन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Khatipura Railway Station: जयपुर के लोगों के लिए सौगात का बढ़ रहा इंतजार, जानिए कब से होगा शुरू

शुरुआत में खातीपुरा से अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर जाने वाले ट्रेने संचालित होगी। इसके बाद दिल्ली, आगरा के लिए ट्रेनें चलेगी। साथ ही कई ट्रेनों के ठहराव भी होंगे। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा रहा है। इस सुविधा से आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें जयपुर जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा।

अब यह मिलेगी सौगात
- भव्य भवन बनाया गया है। उसे हैरिटेज लुक दिया गया है। दो घुमटियां भी बनाई गई है। लाल पत्थर का इस्तेमाल कई जगह हुआ है।
- यहां प्लेटफार्म 2 से बढ़कर 4 हो गए। सभी फुटओवर ब्रिज से जुड़े हैं।
- प्लेटफार्म की लंबाई भी 600 मीटर हो गई।
-एक बड़ा फुटओवरब्रिज, शैड, रेम्प बनाए गए है।
-पार्किंग एरिया, एस्केलेटर, बड़ा वेटिंग एरिया, नया टिकट, आरक्षण कार्यालय समेत कई अन्य मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की गई है।

यह भी पढ़ें : हैरिटेज लुक में नजर आएगा खातीपुरा सेटेलाइट रेलवे स्टेशन, अगले साल दिवाली तक हो जाएगा तैयार

रद्द रहेगी मरूधर एक्सप्रेस, कई बदले रूट से चलेगी
- रेलवे अधिकारियों ने बताया कि री मॉडलिंग काम के कारण आगामी दिनों जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा। इससे मरूधर एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें रद्द तो, शालीमार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें वाया रेवाड़ी-फुलेरा होकर संचालित होगी।